शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी कॉर्न कटलेट, स्वाद में लाजवाब और बनाने में आसान
Make crispy corn cutlets for an evening snack—delicious in taste and easy to prepare.

अगर शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा और कुरकुरा खाने का मन है, तो क्रिस्पी कॉर्न कटलेट एक बढ़िया विकल्प है। स्वीट कॉर्न, आलू और मसालों से तैयार यह स्नैक बाहर से कुरकुरा और अंदर से बेहद स्वादिष्ट होता है। इसे हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परोसा जा सकता है।

सामग्री

  • 1 कप स्वीट कॉर्न
  • 2 उबले हुए आलू
  • 1/2 कप ब्रेड क्रम्ब्स
  • 1 बारीक कटा प्याज
  • 1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 1/2 चम्मच चाट मसाला
  • 1/2 चम्मच अमचूर पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच हरा धनिया
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल सेंकने या तलने के लिए

बनाने की विधि

सबसे पहले स्वीट कॉर्न को हल्का उबाल लें और पानी अच्छी तरह निकाल दें। इसके बाद उबले हुए आलू को मैश करके इसमें स्वीट कॉर्न, प्याज और हरी मिर्च डालें।

GNSU Admission Open 2026

अब लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, अमचूर पाउडर, हरा धनिया और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। मिश्रण में ब्रेड क्रम्ब्स डालकर इसे अच्छी तरह बांध लें।

तैयार मिश्रण से गोल या चपटी टिक्की बना लें। अब पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और कटलेट को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें।

तैयार कॉर्न कटलेट को गर्मागर्म प्लेट में निकालें और हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें। यह स्नैक बच्चों के टिफिन और शाम की चाय के लिए भी बेहतरीन है।