गणेश आचार्य की फिल्म 'डस्ट टू स्टारडस्ट' का ट्रेलर जारी, 11 दिसंबर को होगी रिलीज
Trailer for Ganesh Acharya's film 'Dust to Stardust' released; to be released on December 11.

मुंबई। मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक गणेश आचार्य की आगामी फिल्म ‘गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट’ का ट्रेलर जारी हो गया है। सपनों, संघर्ष और दृढ़ संकल्प पर आधारित यह फिल्म 11 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म में शिवांशु सोनी, आलोक शॉ, सुकन्या कलान और साक्षी पावस्कर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर में महत्वाकांक्षा, त्याग, जिम्मेदारियों और मुश्किल परिस्थितियों के बीच अपने सपनों को पूरा करने की जद्दोजहद दिखाई गई है।

GNSU Admission Open 2026

गणेश आचार्य ने कहा कि सपने देखना हर व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत, त्याग और दृढ़ संकल्प जरूरी है। वहीं, निर्माता सौंदर्या आचार्य ने बताया कि फिल्म उन सपनों की कहानी है, जिन्हें मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद पूरा करने का हौसला बनाए रखा जाता है।

वी2एस प्रोडक्शन एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण सौंदर्या आचार्य ने किया है। फिल्म की कहानी और निर्देशन गणेश आचार्य ने संभाला है। पटकथा और संवाद दिगंगना सूर्यवंशी तथा गणेश आचार्य ने लिखे हैं। फिल्म का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर जुनैद कुमार ने तैयार किया है।