Home बिहार रोगी हितधारक मंच नाइट ब्लड सर्वे एवं एमडीए अभियान को बनाएगा सफल

रोगी हितधारक मंच नाइट ब्लड सर्वे एवं एमडीए अभियान को बनाएगा सफल

368
0
Patient stakeholder forum will make night blood survey and MDA campaign successful

तिलौथू प्रखंड के रमडीहरा एवं चंदनपुरा में रोगी हितधारक मंच का किया गया गठन

रोहतास। फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर तिलौथू प्रखंड के रमडीहरा पंचायत अंतर्गत रमडीहरा स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर रोगी हितधारक मंच का गठन किया गया। पंचायत के मुखिया विनोद चंद्रवंशी की अध्यक्षता में इस मंच का गठन किया गया, जिसका संचालन हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के सीएचओ अश्विनी कुमार ने किया। फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य के साथ आगामी फरवरी में शुरू हो रहे सर्वजन दवा सेवन अभियान को सफल बनाने के लिए इस मंच का गठन किया गया जिसमें सभी स्टेकहोल्डर को शामिल किया गया। इस मंच में मुखिया के अलावा पीडीएस डीलर, जीविका दीदी, वार्ड सदस्य, सेविका, सरकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य, एएनएम, आशाकर्मी के अलावा फाइलेरिया पीड़ित मरीज एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। रोगी हितधारक मंच गठन से पूर्व सीफार प्रतिनिधि विशाल चौहान ने वहां मौजूद लोगों को फाइलेरिया के बारे में विस्तार से जानकारी दिया और इस मंच का मुख्य उद्देश्य को भी वह मौजूद लोगों के समक्ष साझा किया।

GNSU Admission Open 2026

फाइलेरिया के बारे में दी गई जानकारी

सीएचओ अश्विनी कुमार ने वहां मौजूद सभी स्टेक होल्डर को इस बीमारी के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह बीमारी जानलेवा तो नहीं लेकिन खतरनाक बीमारी है, क्योंकि यदि एक बार यह बीमारी हो जाता है तो इसे ठीक नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी में लोगों का पैर हाथी के पांव के समान हो जाता है जिसका अभी तक कोई इलाज और सर्जरी नहीं है। इस बीमारी से बचने के लिए एकमात्र उपाय है इसकी पूर्ण जानकारी होना और सरकार द्वारा प्रतिवर्ष चलाई जाने वाली सर्वजन दवा सेवन अभियान में दवा का सेवन करना और अन्य लोगों से सेवन करवाना। उन्होंने बताया कि अभियान से पूर्व नाइट ब्लड सर्वे किया जाएगा, जिसमें खून की जांच कर फाइलेरिया के परजीवी का पता लगाया जाता है। उन्होंने मंच के सदस्यों से अनुरोध किया कि नाइट ब्लड सर्वे के दौरान अपने पंचायत के लोगों का जांच करवाने में सहयोग करें।

मंच निभाएगा अहम भूमिका

रमडीहरा पंचायत के मुखिया विनोद चंद्रवंशी ने कहा कि वह अपने पंचायत को फाइलेरिया मुक्त बनाने में सरकार के अभियान में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि नाइट ब्लड सर्वे के साथ-साथ सर्वजन दवा सेवन अभियान में भी यह मंच भरपूर सहयोग करेगा। मंच में शामिल सभी सदस्यों ने भी अपने पंचायत को फाइलेरिया मुक्त बनाने पर बल दिया। मौके पर पीडीएस डीलर कंचन देवी, जीविका अंजू देवी, वार्ड सदस्य मालती देवी, प्रधानाचार्य सैयद मासूम रज़ा के अलावा अन्य लोग भी मौजूद रहें। वही तिलौथू प्रखंड चंदनपुरा पंचायत में भी रोगी हितधारक मंच का गठन किया गया। रोगी हितधारक मंच के सदस्यों ने इस अभियान को सफल बनाने में भरपूर सहयोग देने की बात कही।