अनिल कपूर के शो में दर्शकों को भी खेलने का मौका
Anil Kapoor's show gives audience a chance to play along

मुंबई: स्टार प्लस के आगामी गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ में दर्शक भी घर बैठे हिस्सा ले सकेंगे। जियोहॉटस्टार की ‘प्ले अलॉन्ग’ सुविधा के जरिए दर्शक शो में पूछे जाने वाले सवालों के जवाब देकर अपनी तार्किक क्षमता परखने के साथ स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी जैसे पुरस्कार जीतने का मौका पा सकेंगे।

अभिनेता अनिल कपूर इस शो की मेजबानी करेंगे। कार्यक्रम में 100 प्रतियोगी हिस्सा लेंगे और उन्हें 13 चरणों में कठिन होते सवालों का सामना करना होगा। शुरुआत में प्रत्येक प्रतियोगी के नाम पर एक लाख रुपये की राशि होगी।

GNSU Admission Open 2026

गलत जवाब देने वाले प्रतियोगियों की राशि सामूहिक पुरस्कार राशि में जुड़ती जाएगी। यह राशि बढ़कर अधिकतम एक करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।

शो के दौरान दर्शक भी अपने स्मार्टफोन के जरिए सवालों के जवाब देकर खेल का हिस्सा बन सकेंगे। कार्यक्रम का प्रसारण स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर शनिवार और रविवार रात आठ बजे किया जाएगा।