सन नियो पर जल्द आएगा ‘जान-ए-वफ़ा’, दिखेगी दो अजनबियों की प्रेम कहानी
'Jaan-e-Wafa' will soon be aired on Sun Neo, showcasing the love story of two strangers.

मुंबई: सन नियो जल्द ही नया धारावाहिक ‘जान-ए-वफ़ा’ लेकर आ रहा है। यह शो दो ऐसे अजनबियों की कहानी पर आधारित है, जिन्हें परिस्थितियां एक-दूसरे के करीब ले आती हैं। पहचान, शादी और परिवार की उम्मीदों के बीच उनका रिश्ता कई चुनौतियों से गुजरता है।

‘जान-ए-वफ़ा’ में दिखाया जाएगा कि कैसे दो लोग अपनी मर्जी से नहीं, बल्कि बदलते हालातों के कारण एक-दूसरे से जुड़ते हैं। समय के साथ उनके बीच प्यार पनपता है, लेकिन पहचान से जुड़े सवाल और परिवार की अपेक्षाएं उनके रिश्ते के सामने मुश्किलें खड़ी करती हैं।

GNSU Admission Open 2026

शो की पहली झलक में प्रेम, रिश्तों और पारिवारिक भावनाओं को केंद्र में रखा गया है। धारावाहिक जल्द ही सन नियो पर प्रसारित किया जाएगा।