Bihar: Police jawan returning from duty dies in a road accident, mourning spreads in the village

बिहार: बक्सर जिले के कोरानसराय थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस जवान की मौत हो गई। यह हादसा कोरानसराय बाजार के पास उस समय हुआ, जब ड्यूटी से लौट रहे जवान को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जवान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कोरानसराय थाना क्षेत्र के मुंगाव गांव निवासी सुदामा प्रसाद के पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुन्ना वर्तमान में डुमरांव स्थित बीएमपी 

प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षणरत थे। उनकी पोस्टिंग बांका जिले में थी और बकरीद को लेकर उन्हें विशेष ड्यूटी पर भेजा गया था। बताया गया कि ड्यूटी पूरी कर मुन्ना कुमार शुक्रवार रात करीब 11 बजे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही कोरानसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

मां की गोद सूनी हो गई, पिता बेटे की तस्वीर को निहारते रह गए। जवान बेटे की असमय मौत से पूरा परिवार टूट गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मुन्ना काफी मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ युवक था। कोरानसराय थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया है। चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।