औरैया में पिता ने 15 वर्षीय बेटे की पीट-पीटकर हत्या की
In Auraiya, a father beat his 15-year-old son to death.

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में सहार थाना क्षेत्र के पुर्वा सोमवंशी गांव में सोमवार देर रात एक पिता ने कथित तौर पर अपने 15 वर्षीय बेटे की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी उम्मेद सिंह अपने बेटे ईशू उर्फ रिशू से नाराज चल रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक, किशोर के खिलाफ गांव में चोरी की शिकायतें मिलने से पिता नाराज था। देर रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद नशे में धुत उम्मेद सिंह ने बेटे पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।

GNSU Admission Open 2026

घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य अलग-अलग स्थानों पर थे। मृतक की मां लता देवी का करीब 14 वर्ष पहले निधन हो चुका था। परिवार में बड़ा भाई नीरज और बहन काजल भी हैं।

थानाध्यक्ष गनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी के घटना के समय शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद घटना के अन्य पहलुओं की जानकारी सामने आ सकेगी।