राजनांदगांव में राजस्व विभाग के पांच अधिकारियों की नई पदस्थापना
Five officers of the Revenue Department have been posted in Rajnandgaon.

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने राजस्व विभाग के पांच अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। सभी पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी।

आदेश के अनुसार डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार डोंगरगढ़ अमीय श्रीवास्तव को तहसील कार्यालय घुमका भेजा गया है। तहसीलदार एवं अतिरिक्त तहसीलदार डोंगरगढ़ सोनित मोरिया को तहसील कार्यालय कुमरदा में पदस्थ किया गया है।

GNSU Admission Open 2026

तहसीलदार चितेश कुमार देवांगन को तहसील कार्यालय डोंगरगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, नायब तहसीलदार एवं प्रभारी तहसीलदार घुमका राम लखन चौहान को तहसील कार्यालय राजनांदगांव में पदस्थ किया गया है।

सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख एवं प्रभारी नायब तहसीलदार राजनांदगांव दिव्या वैद्य को जिला कार्यालय राजनांदगांव की भू-अभिलेख शाखा में नई जिम्मेदारी दी गई है।

कलेक्टर के आदेश के मुताबिक सभी नवीन पदस्थापनाएं अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी।