गरियाबंद में चार राजस्व अधिकारियों की नई पदस्थापना
New posting of four revenue officers in Gariaband

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में प्रशासनिक कार्य सुविधा के लिए राजस्व विभाग के चार अधिकारियों की पदस्थापना और प्रभार में बदलाव किया गया है। कलेक्टर कार्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार फिंगेश्वर में पदस्थ तहसीलदार रमेश कुमार मेहता को तहसीलदार छुरा बनाया गया है। वहीं छुरा के तहसीलदार मयंक अग्रवाल को तहसीलदार गरियाबंद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

GNSU Admission Open 2026

गरियाबंद की भू-अभिलेख शाखा में सहायक अधीक्षक और प्रभारी नायब तहसीलदार छुरा के रूप में कार्यरत डोनेश्वर साहू को प्रभारी नायब तहसीलदार गरियाबंद बनाया गया है। उनके वेतन-भत्तों का आहरण उनकी मूल पदस्थापना भू-अभिलेख शाखा, गरियाबंद से किया जाएगा।

इसी तरह फिंगेश्वर में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत अवंतिका गुप्ता को प्रभारी तहसीलदार फिंगेश्वर का दायित्व सौंपा गया है।

आदेश के मुताबिक अधिकारियों के अन्य प्रभार यथावत रहेंगे। संबंधित अधिकारियों और कार्यालयों को आदेश की प्रतियां आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।