मसाला वेजिटेबल चीला: नाश्ते में बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी डिश
Masala Vegetable Cheela: Make a delicious and healthy breakfast dish

अगर आप नाश्ते में कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो मसाला वेजिटेबल चीला एक बेहतरीन विकल्प है। इसे कम तेल में आसानी से तैयार किया जा सकता है और इसमें अपनी पसंद की सब्जियां भी शामिल कर सकते हैं।

सामग्री:

GNSU Admission Open 2026
  • 1 कप बेसन
  • 1 छोटा प्याज बारीक कटा
  • 1 छोटा टमाटर बारीक कटा
  • 1 छोटी शिमला मिर्च कटी हुई
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी
  • 2 बड़े चम्मच हरा धनिया
  • ½ चम्मच अजवाइन
  • ½ चम्मच हल्दी
  • ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • पानी जरूरत के अनुसार
  • तेल सेंकने के लिए

बनाने की विधि:
सबसे पहले एक बर्तन में बेसन लें और उसमें प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें। अब अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च और नमक मिलाएं। पानी डालकर मध्यम गाढ़ा घोल तैयार करें।

तवा गर्म करके उस पर थोड़ा तेल लगाएं। एक करछी घोल डालकर गोल आकार में फैलाएं। दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें। इसी तरह बाकी चीले तैयार कर लें।

गरमागरम मसाला वेजिटेबल चीले को हरी चटनी या दही के साथ परोसें।

मसाला वेजिटेबल चीला: नाश्ते में बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी डिश
Masala Vegetable Cheela: Make a delicious and healthy breakfast dish