हरिद्वार: नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर पुलिस ने एक आरोपी को 5.45 ग्राम अवैध स्मैक और 500 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, जांच अभियान के दौरान चांद रहमान पुत्र अमीर अहमद, निवासी गायत्री विहार, सराय रोड ज्वालापुर को सुभाषनगर स्थित मक्का मस्जिद के पीछे से पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5.45 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। उसके खिलाफ 2020 और 2021 में एनडीपीएस एक्ट तथा 2023 में चोरी और माल बरामदगी से संबंधित धाराओं में मामले दर्ज होने की जानकारी दी गई है।







