Home बिहार सीबीएसई की 10 परीक्षा में 96.4 प्रतिशत अंक हासिल करने पर परिजनों...

सीबीएसई की 10 परीक्षा में 96.4 प्रतिशत अंक हासिल करने पर परिजनों में खुशी

50
0
सीबीएसई की 10 परीक्षा में 96.4 प्रतिशत अंक हासिल करने पर परिजनों में खुशी

सासाराम (रोहतास)। सीबीएसई 10 वीं की परीक्षा में 96.4 प्रतिशत अंक लाने छात्र अभिमन्यु मिथुन के परिवार में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। बता दे की सासाराम के आदमापुर स्थित डीएवी विद्यालय से पढ़ाई कर रहे छात्र अभिमन्यु मिथुन ने सीबीएसई 10 वीं की परीक्षा में 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया है तो वहीं परिजनों में भी खुशी का माहौल देखा जा रहा है। सासाराम के नूरानगंज निवासी बैंक कर्मी अभिमन्यु के पिता मिथुन कुमार ने अपने बेटे की सफलता पर प्रसन्नता जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि अभिमन्यु शुरू से ही पढ़ने में काफी तेज है और अपने विद्यालय में सर्वाधिक अंक लाकर विद्यालय का भी नाम रोशन किया है। वही गृहणी माता जानकी मिथुन ने भी अपने पुत्र की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त किया है। अभिमन्यु के परिजनों ने बताया कि उनके पुत्र की रुचि इंजीनियरिंग की तरफ ज्यादा देखने को मिलती है तो आने वाले समय में वह जे ई ई मेंस की तैयारी करेगा। साथ ही उन लोगों ने इस बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यालय प्रबंधन को भी धन्यवाद व्यक्त किया है।

GNSU Admission Open 2026