साई किशोर की 71 रन की पारी से ग्लॉस्टरशायर संभली
Sai Kishore's 71-run knock steadied Gloucestershire

ब्रिस्टल: भारतीय स्पिनर साई किशोर ने ग्लॉस्टरशायर के लिए 71 रन की अहम पारी खेलकर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। रोथसे काउंटी चैंपियनशिप डिविजन-2 में मिडिलसेक्स के खिलाफ मुकाबले में ग्लॉस्टरशायर ने 128 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे।

इसके बाद साई किशोर ने दारयुश अहमद के साथ आठवें विकेट के लिए 144 रन की शानदार साझेदारी की। साई किशोर ने 131 गेंदों में सात छक्कों की मदद से 71 रन बनाए, जबकि अहमद 117 गेंदों में छह चौकों और तीन छक्कों के साथ 90 रन बनाकर नाबाद रहे। यह अहमद के प्रथम श्रेणी करियर का सर्वोच्च स्कोर है।

GNSU Admission Open 2026

इस साझेदारी की बदौलत ग्लॉस्टरशायर ने पहली पारी में 296 रन बनाए और मिडिलसेक्स की पहली पारी के 326 रन से केवल 30 रन पीछे रही। मिडिलसेक्स की ओर से रयान हिगिंस ने 16 रन देकर तीन विकेट लिए।

दिन का खेल समाप्त होने तक मिडिलसेक्स ने दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 17 रन बना लिए थे। इससे उसकी कुल बढ़त 47 रन हो गई। ल्यूक हॉलमैन और सैम रॉब्सन क्रीज पर मौजूद थे।