GNSU में NCC Enrolment, बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
NCC Enrolment in GNSU, large number of students participated

रोहतास: गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (GNSU) में NCC Enrolment प्रक्रिया आयोजित की गई। देशसेवा, अनुशासन और नेतृत्व की भावना से जुड़ने के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया।

विश्वविद्यालय में आयोजित NCC भर्ती प्रक्रिया 42 बिहार बटालियन NCC, सासाराम के निर्देशन में संपन्न हुई। भर्ती प्रक्रिया की निगरानी ट्रेनिंग JCO नायब सूबेदार परसराम ने की। वहीं GNSU के कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट डॉ. मयंक राय के संचालन में पूरी प्रक्रिया आगे बढ़ी। प्रशिक्षक रौशन सिंह ने भी आयोजन में सहयोग किया।

GNSU Admission Open 2026

ग्राउंड पर Senior Under Officer राम पारासर, Under Officer धीरज, Under Officer प्रियांशु और लांस नायक अंशिका ने अभ्यर्थियों को जरूरी निर्देश और मार्गदर्शन दिया। इस दौरान विद्यार्थियों में NCC में शामिल होने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

NCC अधिकारियों ने बताया कि विद्यार्थियों का चयन निर्धारित मानकों और प्रक्रिया के आधार पर किया जाता है। चयन के बाद कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व, टीमवर्क और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियों में प्रशिक्षण दिया जाता है। पढ़ाई के साथ NCC से जुड़ना विद्यार्थियों के लिए जिम्मेदारी और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर भी प्रदान करता है।

GNSU में आयोजित इस Enrolment प्रक्रिया के जरिए विद्यार्थियों ने अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की दिशा में कदम बढ़ाया। अब चयनित विद्यार्थियों को NCC प्रशिक्षण के माध्यम से अपनी क्षमताओं को निखारने का अवसर मिलेगा।