Demand to improve health and electricity system in Sasaram

सासाराम: जिला नागरिक परिषद रोहतास ने शहर में स्वास्थ्य और बिजली सेवाओं से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की है। परिषद के उपाध्यक्ष राज सोनी सहित सदस्यों सुजीत कुमार और रेहाना खातून ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को पत्र सौंपकर आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया।

राज सोनी ने जिला अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए टोकन, बीपी जांच और दवा वितरण के लिए अतिरिक्त काउंटर खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि लंबी कतारों के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और गंभीर मरीजों को काफी परेशानी होती है।

GNSU Admission Open 2026

परिषद ने सासाराम शहर में बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए क्षेत्रवार या फीडरवार अलग शिकायत नंबर उपलब्ध कराने का सुझाव दिया। परिषद का कहना है कि इससे उपभोक्ताओं की शिकायतों का तेजी से निपटारा किया जा सकेगा।

राज सोनी ने कहा कि जिला नागरिक परिषद का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाना और प्रशासन एवं जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। इस दौरान महेश कुमार और शेरु कुमार भी मौजूद रहे।