Theft at Shivsagar Kali Temple; thieves steal bells, sound boxes and other items

शिवसागर: रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के कुम्हाऊ पंचायत स्थित डोरिआव गांव के काली मंदिर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंदिर से घंटी, साउंड बॉक्स समेत अन्य सामान गायब मिलने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है।

सुबह घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए। ग्रामीणों के अनुसार, चोर मंदिर में लगे घंटी, साउंड बॉक्स सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

GNSU Admission Open 2026

घटना की सूचना मिलने के बाद शिवसागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में चोरी से जुड़े साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है।

स्थानीय ग्रामीण विवेक कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर में कई आवश्यक सामान लगाए गए थे, जिन्हें चोर चोरी कर ले गए। उन्होंने कहा कि घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

फिलहाल पुलिस चोरों की पहचान और चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।