वॉशिंगटन: अमेरिकी उद्यमी एलन मस्क ने दावा किया है कि उनकी कंपनी स्पेसएक्स अगले साल एनवीडिया के वेरा रुबिन (NVL72) एआई सुपरकंप्यूटर को अंतरिक्ष में भेजेगी।
मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि स्पेसएक्स अगले साल एनवीडिया के वेरा रुबिन NVL72 एआई कंप्यूटर को अंतरिक्ष में लॉन्च करेगी।
मस्क का यह बयान ऐसे समय आया है जब उनकी कंपनी की अगली पीढ़ी के उपग्रहों को लेकर भी रिपोर्ट सामने आई हैं। इन उपग्रहों को भविष्य में ऑर्बिटल डेटा सेंटर के रूप में इस्तेमाल किए जाने की योजना बताई जा रही है।
ऑर्बिटल डेटा सेंटर की अवधारणा के तहत अंतरिक्ष में कंप्यूटिंग और डेटा प्रोसेसिंग से जुड़ी सुविधाएं स्थापित करने पर काम किया जा रहा है। स्पेसएक्स की इस संभावित योजना को एआई कंप्यूटिंग और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।







