BRICS summit a symbol of India's growing global power: Upendra Kushwaha

सासाराम: राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने भारत में आयोजित हो रहे BRICS शिखर सम्मेलन को देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। सासाराम अतिथिगृह में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रमुख देशों के नेताओं की भारत में मौजूदगी देश की बढ़ती वैश्विक भूमिका को दर्शाती है।

कुशवाहा ने कहा कि इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी करना भारत के लिए गौरव की बात है। सम्मेलन में कई प्रमुख देशों के शीर्ष नेता और प्रतिनिधि भारत पहुंच रहे हैं, जिससे वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका और मजबूत होने का अवसर मिल रहा है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

उन्होंने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से भारत को विभिन्न देशों के साथ अपने संबंध मजबूत करने और वैश्विक मुद्दों पर अपनी भूमिका प्रभावी ढंग से रखने का अवसर मिलता है।

उपेंद्र कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भारत की सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रभाव बढ़ रहा है।