Panchayat elections will be held only after delimitation, the minister clarified his stand.

सासाराम: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। सासाराम पहुंचे मंत्री ने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही कराए जाएंगे।

मंत्री ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशन में पंचायतों के परिसीमन का काम तेजी से चल रहा है। चुनाव की निश्चित तारीख घोषित करना पंचायती राज विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहीं है, क्योंकि पंचायत चुनाव की पूरी प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के अधीन होती है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

उन्होंने कहा कि पंचायती राज विभाग चुनाव को लेकर आयोग को हर स्तर पर आवश्यक सहयोग उपलब्ध करा रहा है। परिसीमन पूरा होने के बाद ही चुनाव की आगे की प्रक्रिया निर्धारित होगी।

पंचायतों के पुनर्गठन के संबंध में मंत्री ने बताया कि करीब 7 हजार की आबादी, प्लस-माइनस एक हजार के मानक को आधार बनाया जाएगा। इसी के अनुसार नई पंचायतों का गठन और पंचायतों की सीमाओं का पुनर्निर्धारण किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि परिसीमन की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत की जा रही है। इसका उद्देश्य पंचायत व्यवस्था को बेहतर बनाना और ग्रामीण क्षेत्रों तक विकास योजनाओं का लाभ अधिक सुगमता से पहुंचाना है।