Trump says AfD's support increased due to poor immigration policy

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जर्मनी के सैक्सोनी-आनहाल्ट राज्य में दक्षिणपंथी पार्टी ‘अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी’ (AfD) की चुनावी सफलता को देश की आव्रजन नीति से जोड़ते हुए जर्मन सरकार पर निशाना साधा है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि जर्मनी के लोग उन आव्रजन नियमों और कानूनों से परेशान हो चुके हैं, जिनसे उनके मुताबिक देश को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने AfD के चुनावी प्रदर्शन को ‘बहुत बड़ी रात’ बताते हुए कहा कि पार्टी तेजी से आगे बढ़ रही है और लोग अब इसे और बर्दाश्त नहीं करना चाहते।

GNSU Admission Open 2026

ट्रंप ने अपने पोस्ट में ‘MGGA’ का नारा भी लिखा, जिसका अर्थ ‘मेक जर्मनी ग्रेट अगेन’ यानी ‘जर्मनी को फिर से महान बनाएं’ है। यह उनके चर्चित ‘MAGA’ यानी ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ नारे की तर्ज पर है।

रविवार को सैक्सोनी-आनहाल्ट में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में AfD ने 43.8 प्रतिशत वोट हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की। वहीं, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ के नेतृत्व वाली क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (CDU) को 17.2 प्रतिशत वोट मिले और वह दूसरे स्थान पर रही।

ट्रंप की टिप्पणी ऐसे समय आई है जब जर्मनी में आव्रजन और दक्षिणपंथी राजनीति को लेकर बहस लगातार तेज हो रही है।