Home राष्ट्रीय सहारनपुर से विदेशों तक पहुंचेगा चौसा-लंगड़ा आम, 30 मीट्रिक टन का निर्यात

सहारनपुर से विदेशों तक पहुंचेगा चौसा-लंगड़ा आम, 30 मीट्रिक टन का निर्यात

22
0
Chausa-Langda mangoes will reach abroad from Saharanpur, 30 metric tons will be exported.

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के नवीन मंडी में आम के उत्पादकों और निर्यातकों के बीच रविवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर समारोह का आयोजन हुआ, जिसका उद्देश्य किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना तथा आम के निर्यात को बढ़ावा देना था। कृषि विपणन विभाग, विदेश व्यापार विभाग और कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह के दौरान हुए एमओयू के अनुसार 30 मीट्रिक टन चौसा तथा लगडा आम का निर्यात किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान सहारनपुर के लडवा फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड और लखनऊ के बीएमएस ऑर्गेनिक एफपीओ के मध्य 30 मीट्रिक टन चौसा का निर्यात करने को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ। इस दौरान एसएनडीएस एक्सपोर्ट कंपनी और प्रगतिशील किसान श्री बसंत राणा के मध्य 10 मीट्रिक टन गुलाब जामुन आम के क्रय-विक्रय के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ।


कार्यक्रम में सहारनपुर के मंडी परिषद के उप निदेशक (प्रशासन)देवेन्द्र कुमार वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर एपीडा, लखनऊ से संबंधित आलोक मिश्रा , मुकेश कुमार, विपणन अधिकारी राहुल यादव, मंडी सचिव देवेन्द्र प्रताप, विपणन निरीक्षक मुकुल कुमार सहित एफपीओ प्रतिनिधि, प्रगतिशील किसान, आम निर्यातक और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

GNSU Admission Open 2026


कार्यक्रम में किसानों एवं निर्यातकों को आम की गुणवत्ता, ग्रेडिंग, पैकेजिंग, एपीडा पंजीकरण तथा निर्यात प्रक्रिया की जानकारी दी गयी। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे एमओयू किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने, एफपीओ को सशक्त बनाने तथा सहारनपुर से कृषि एवं बागवानी उत्पादों के निर्यात को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।