Home राष्ट्रीय बीजापुर वनमंडल कार्यालय में चौकीदार की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

बीजापुर वनमंडल कार्यालय में चौकीदार की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

23
0
Suspicious death of a watchman in Bijapur Forest Division office, police engaged in investigation

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में वनमंडल कार्यालय परिसर में कार्यरत एक चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वनमंडल कार्यालय में पदस्थ चौकीदार लिंगम चंद्रू शनिवार रात नियमित ड्यूटी पर थे। रविवार सुबह कार्यालय परिसर में उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने की सूचना पर पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।


पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

GNSU Admission Open 2026


घटना के बाद वनमंडल कार्यालय में शोक का माहौल है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में वन विभाग, जिला प्रशासन अथवा पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।