Bihar Day was celebrated with great pomp in Houston, America.

वाशिंगटन। अमेरिका में टेक्सास प्रांत के ह्यूस्टन स्थित इंडिया हाउस में बिहार दिवस 2026 का आयोजन किया गया। भारतीय वाणिज्य दूतावास की महत्वपूर्ण भागीदारी में बिहार के लोगों ने स्थापना दिवस में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और इसे धूमधाम से मनाया। बिहार फाउंडेशन (टेक्सास चैप्टर), बीएएनए, बीएएएनए और एएमबीयूजे की ओर से आयोजित इस समारोह का मुख्य उद्देश्य आपसी जुड़ाव, बिहार की पहचान को बढ़ावा देना और नए अवसरों को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम के समन्वय का नेतृत्व ह्यूस्टन स्थित भारतीय वाणिज्यिक दूतावास में काम कर चुके श्री प्रशांत के. सोना और सुश्री यास्मीन आर्या (सीजीआई कार्यालय) ने किया। उनके साथ श्री बिधु प्रकाश, सुश्री रेखा तिवारी, डॉ. संतोष वर्मा और श्री पार्थसारथी झा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का आयोजन इंडिया हाउस में किया गया, जिसके लिए निदेशक कर्नल विपिन कुमार को विशेष धन्यवाद दिया गया।कार्यक्रम में टेक्सास के विभिन्न शहरों से बड़ी भागीदारी देखने को मिली। ह्यूस्टन टीम का नेतृत्व सुश्री रेखा तिवारी ने किया, जबकि डलास टीम का नेतृत्व श्री पार्थसारथी झा ने किया। प्रमुख प्रतिभागियों में बीएएएनए के नीरज कुमार, बीएएनए के बिधु प्रकाश, एएमबीयूजे के रवि शंकर और बिहार फाउंडेश के पार्थसारथी झा ने किया। श्री रवि शंकर ने डलास टीम के समन्वय में विशेष भूमिका निभाई। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहे। डॉ. एकता सिंह के नेतृत्व में “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन हुआ। बच्चों और युवाओं ने गीत-संगीत प्रस्तुत किए।

GNSU Admission Open 2026

साथ ही, मधुबनी पेंटिंग, सिक्की कला और भागलपुर तसर सिल्क जैसी बिहार की 2,500 वर्ष पुरानी कला पर विशेष प्रस्तुति दी गई। बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सचिव, बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा ) के प्रबंध निदेशक तथा बिहार फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुंदन कुमार ने अपने संदेश में वाणिज्य दूतावास और टेक्सास चैप्टर के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि बिहार फाउंडेशन अब 47 वैश्विक चैप्टर तक पहुंच चुका है और डिजिटल पोर्टल तथा एनआरबी कार्ड जैसी पहल शुरू की जा रही हैं। महावाणिज्य दूत श्री डी.सी. मंजूनाथ ने सभी संगठनों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, बिहार सरकार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल और बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने भी लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम का समापन एकता के भाव के साथ हुआ और अब सभी की नजरें 2027 में डलास में होने वाले बिहार दिवस समारोह पर हैं।