सासाराम (रोहतास)। ग्रामीण विकास विभाग बिहार सरकार के प्रधान सचिव सह प्रभारी सचिव पंकज कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को सासाराम स्थित डीआरडीए सभागार में आवश्यक बैठक की गईं। इस दौरान युद्ध के दौरान उत्पन्न स्थिति के परिप्रेक्ष्य में आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की उपलब्धता, प्रवासी श्रमिकों के हितों की सुरक्षा एवं संबंधित विषयों की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक की गयी। जिसमें जिला स्तरीय सभी पदाधिकारियों तथा इंडियन ऑयल एवं एलपीजी पीएनजी के प्रभारियों ने भाग लिया। बैठक में एलपीजी की उपलब्ध, बुकिंग के विरुद्ध आपूर्ति हेतु बकाया प्रतिदिन प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम अद्यतन जानकारी, जिला नियंत्रण कक्ष की स्थिति, मांग / उपलब्धता, पीएनजी की अद्यतन स्थिति, अधिप्राप्ति की अद्यतन स्थिति, उर्वरक की कालाबाजारी के विरुद्ध छापामारी एवं उसकी उपलब्धता आदि के अद्यतन स्थिति के संबंध में वर्तमान स्थिति एवं समस्याओं के निदान हेतु विस्तृत रूप से समीक्षा की गयी। समीक्षोपरान्त कई निर्देश दिया गया।।
प्रभारी सचिव, रोहतास के द्वारा बैठक में उपस्थित इंडियन ऑयल प्रभारी से जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की उपलब्धता तथा गैस एजेन्सीवार बैकलॉग एवं मांग के अनुसार उपलब्धता आदि के संबंध में अद्यतन जानकारी प्राप्त किया गया तथा तथा उन्हें निदेश दिया गया कि जिले में जितने भी एलपीजी गैस सिलेंडरों का आपूर्ति करता है, उन सभी एलपीजी गैस सिलेंडरों के आपूर्तिकर्ता कम्पनियों यथा – एचपीसीएल / बीपीसीएल / एनपीजी एवं अन्य सभी से समन्वय स्थापित करते हुए एंजेन्सीवार लंबित सभी बैकलॉग / मांग को अगले दो दिनों के अन्दर एलपीजी गैस सिलिन्डरों की उपलब्धता सुनिश्चित करायें। वही इंडियन ऑयल प्रभारी को यह भी निदेश दिया गया कि इतनी काफी संख्या में एलपीजी गैस का बैकलॉग / मांग लंबित हो गया है, इसकी सत्यता की भी जांच कर दोषी व्यक्तियों/एजेन्सियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। वही पीएनजी कम्पनी के प्रभारी को निदेश दिया गया कि लंबित 900 उपभोक्ताओं को एलपीजी पाईप के माध्यम से कनेक्सन मीशनमुड में अगले दो दिनों के अन्दर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। ई सी एक्ट का पर्वतन एवं खाद्य पदार्थो कीमतों का अनुश्रवण के संबंध में समीक्षा के क्रम में सभी अनुमंडल पदाधिकारियों के द्वारा बताया गया कि जिले में सभी प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों जिनके द्वारा एलपीजी का उपयोग किया जाता है, उनका औचक निरीक्षण किया गया तथा अनाधिकृत रुप से घरेलू सिलेंडरों का उपयोग करते हुए पाये गये व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
प्रभारी सचिव ने बैठक में उपस्थित सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि छापामारी के दौरान पाये गये अनाधिकृत रुप से घरेलू एलपीजी सिलेंडरों को तत्काल जप्त करते हुए संबंधित व्यक्तियों एवं एजेंसियों जिनके द्वारा उक्त सिलेंडरों की आपूर्ति की गयी है, के विरुद्ध अधिहरण अधिनियम के तहत वाद दायर करते हुए कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। साथ ही जिला आपूर्ति पदाधिकारी, रोहतास को निदेश दिया गया कि एलपीजी गैस आपूर्ति के क्रम में उपभोक्ताओं से प्राप्त विभिन्न शिकायतों यथा – जमाखोरी, कालाबाजारी, अवैध कारोबारियों एवं निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्यों पर गैस उपलब्ध कराये जाने आदि से संबंधितों पर तत्काल निष्पादन करना सुनिश्चित करें तथा दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी करना सुनिश्चित करें। श्रम अधीक्षक, रोहतास के द्वारा बताया गया कि रोहतास जिले में प्रवासी श्रमिकों के वापस लौटने से संबंधित कोई मामला प्रकाश में नहीं आया। सभी प्रवासी कामगारों के संबंध में बराबर डाटा को संग्रहित करने की कार्रवाई की जा रही है।







