Home राष्ट्रीय गुरु पूर्णिमा और सावन पर सीहोर स्टेशन पर 10 जोड़ी ट्रेनों का...

गुरु पूर्णिमा और सावन पर सीहोर स्टेशन पर 10 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

21
0
Temporary stoppage of 10 pairs of trains at Sehore station on Guru Purnima and Sawan

उज्जैन: मध्य प्रदेशम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं सावन पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सीहोर रेलवे स्टेशन पर 10 जोड़ी मेल एवं एक्सप्रेस तथा सुपरफास्ट ट्रेनों को अस्थायी ठहराव प्रदान किया है।


पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि यह विशेष ठहराव तत्काल प्रभाव से 30 जुलाई तक लागू रहेगा।
अस्थायी ठहराव प्राप्त करने वाली ट्रेनों में 12923/12924 डॉ. अंबेडकर नगर–नागपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 19301/19302 डॉ. अंबेडकर नगर–यशवंतपुर एक्सप्रेस, 22911/22912 इंदौर–हावड़ा क्षिप्रा एक्सप्रेस, 20413/20414 एवं 20415/20416 इंदौर–वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 14115/14116 डॉ. अंबेडकर नगर–प्रयागराज एक्सप्रेस, 19313/19314 एवं 19321/19322 इंदौर–पटना एक्सप्रेस, 19305/19306 डॉ. अंबेडकर नगर–कामाख्या एक्सप्रेस तथा 22645/22646 इंदौर–तिरुवनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस शामिल हैं।

GNSU Admission Open 2026