Home राष्ट्रीय झज्जर में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर छापा, 27 सिलेंडर बरामद

झज्जर में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर छापा, 27 सिलेंडर बरामद

22
0
Jhajjar raids domestic gas cylinder black marketing, 27 cylinders recovered

झज्जर: हरियाणा के झज्जर में घरेलू गैस सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी और व्यावसायिक इस्तेमाल की शिकायतों पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने झज्जर शहर और सिलानी गांव में योजनाबद्ध तरीके से कई दुकानों पर छापेमारी कर 20 घरेलू और सात कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किये। विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री की जा रही है और उनका व्यावसायिक कार्यों में उपयोग हो रहा है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने विशेष अभियान चलाया। टीम के पहुंचते ही कई दुकानदारों में हड़कंप मच गया।


खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर रंजन यादव ने बताया कि शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, अवैध बिक्री या व्यावसायिक उपयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

GNSU Admission Open 2026


छापेमारी अभियान में इंस्पेक्टर अजय राठी, इंस्पेक्टर रंजन यादव, अजय तथा उप निरीक्षक रितु कुमारी सहित विभाग की टीम शामिल रही। विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री, कालाबाजारी या दुरुपयोग की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।