Home राष्ट्रीय मेयर सौरभ जोशी ने ओबेसिटी मुक्त भारत अभियान का किया स्वागत, मिशन...

मेयर सौरभ जोशी ने ओबेसिटी मुक्त भारत अभियान का किया स्वागत, मिशन हेल्दी भारत को दिया समर्थन

15
0
Mayor Saurabh Joshi welcomed the Obesity Free India campaign and extended support to Mission Healthy India.

चंडीगढ़: देशभर में चल रहे ‘मिशन हेल्दी भारत, ओबेसिटी मुक्त भारत’ अभियान के तहत मिशन हेल्दी भारत की संस्थापक तापसी उपाध्याय ने चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर सौरभ जोशी से गुरुवार को मुलाकात की और उन्होंने पिछले 16 महीनों से चल रही अपनी गैर-व्यावसायिक राष्ट्रीय जनजागरूकता यात्रा की उन्हें जानकारी दी।
सुश्री उपाध्याय, जिन्हें ‘आईटी भेलपुरी’ के नाम से भी जाना जाता है, मोटापे की रोकथाम, स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, फिटनेस और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 4,000 किलोमीटर की मोटरसाइकिल यात्रा पर निकली हैं। यह यात्रा 26 राज्यों को कवर करेगी और अब तक एक लाख से अधिक लोगों तक पहुंच चुकी है। उनकी यात्रा 15 अगस्त 2026 को दिल्ली में संपन्न होगी।


श्री जोशी ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि मोटापा देश में तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक है। इससे निपटने के लिए जनजागरूकता, नियमित व्यायाम, संतुलित खानपान और सामुदायिक भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम भी स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े जनजागरूकता अभियानों को लगातार बढ़ावा दे रहा है तथा ऐसे प्रयासों को पूरा सहयोग देगा।

GNSU Admission Open 2026


सुश्री उपाध्याय ने मेयर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका अभियान देशभर में लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता रहेगा, ताकि ‘फिट इंडिया’ और ‘ओबेसिटी मुक्त भारत’ के राष्ट्रीय लक्ष्य को साकार किया जा सके।