Home बिहार सासाराम पहुंचीं विधायक स्नेहलता, अपराध नियंत्रण और विकास कार्यों पर सरकार की...

सासाराम पहुंचीं विधायक स्नेहलता, अपराध नियंत्रण और विकास कार्यों पर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

21
0
MLA Snehlata reached Sasaram, reiterated the government's commitment to crime control and development works.

सासाराम: सासाराम विधानसभा क्षेत्र की विधायक स्नेहलता बुधवार को सासाराम स्थित सर्किट हाउस पहुंचीं, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के विभिन्न विकासात्मक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मीडिया से बातचीत में विधायक ने जिले में बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना कार्य कर रहा है।

अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है और सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। नोहटा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात हुई हत्या की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक ने इसे बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और घटना में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी। दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विधायक स्नेहलता ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार विकास और सुशासन के एजेंडे पर लगातार कार्य कर रही है।

GNSU Admission Open 2026

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में कई योजनाएं तेजी से लागू की जा रही हैं। साथ ही अपराध नियंत्रण के लिए भी सरकार लगातार आवश्यक कदम उठा रही है और पुलिस प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा सरकार कीजनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनप्रतिनिधि के रूप में लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।