Home राष्ट्रीय दान प्रकरण से सनातन समाज आहत, भाजपा ने खोई विश्वसनीयता: अखिलेश यादव

दान प्रकरण से सनातन समाज आहत, भाजपा ने खोई विश्वसनीयता: अखिलेश यादव

18
0
Sanatan Samaj is hurt by the donation case, BJP has lost credibility: Akhilesh Yadav

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा, चंदा और दान से जुड़े विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि इस मामले की चर्चा अब पूरी दुनिया में हो रही है और इससे देश-विदेश में रहने वाले सनातन समाज के लोग आहत और शर्मसार हैं। श्री यादव ने बुधवार को कहा कि दुनिया के विभिन्न देशों में रहने वाले सनातनी श्रद्धालुओं ने भी राम मंदिर के लिए दान और चढ़ावा दिया था। ऐसे में नियमितताओं की खबरों से उनमें गहरा आक्रोश है। इस प्रकरण के कारण न केवल धर्म बल्कि देश की प्रतिष्ठा भी प्रभावित हो रही है और इसके लिए भाजपा तथा उसके सहयोगी जिम्मेदार हैं।


सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की कार्यशैली से धार्मिक और सांस्कृतिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हुए हैं। इस विवाद से पूरे विश्व में सनातन समाज आक्रोशित है और भाजपा के कृत्यों के कारण देश को अपयश का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने दावा किया कि इस घटनाक्रम का असर देश की आर्थिक छवि पर भी पड़ रहा है। दुनिया भर के निवेशक अब भारत में निवेश को लेकर आशंकित हैं, क्योंकि उन्हें सरकार की नीयत और विश्वसनीयता पर संदेह होने लगा है। उन्होंने आरोप लगाया कि “जो सरकार भगवान के दानपात्र की भी रक्षा नहीं कर सकी, उस पर निवेशकों का भरोसा कैसे कायम रहेगा।”

GNSU Admission Open 2026


सपा अध्यक्ष ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम के बाद भाजपा सरकार अपनी धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक विश्वसनीयता पूरी तरह खो चुकी है। उन्होंने इस मामले में पारदर्शी कार्रवाई और जवाबदेही सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।