Home अंतरराष्ट्रीय बीमारी के कारण समर मैकिन्टोश ने कैनेडियन स्विमिंग ट्रायल्स से नाम वापस...

बीमारी के कारण समर मैकिन्टोश ने कैनेडियन स्विमिंग ट्रायल्स से नाम वापस लिया

22
0
Summer McIntosh withdraws from Canadian Swimming Trials due to illness

मॉन्ट्रियल: कनाडा की स्टार तैराक समर मैकिन्टोश ने तबीयत खराब होने के बाद चिकित्सकों और कोच की सलाह पर कैनेडियन स्विमिंग ट्रायल्स से अपना नाम वापस ले लिया है।
तीन बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता मैकिन्टोश ने मंगलवार को कहा कि उन्हें एक दिन पहले सुबह से ही तबीयत ठीक नहीं लग रही थी। अगले महीने होने वाली पैन पैसिफिक चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए, कोच बॉब बोमन और कैनेडियन टीम के मेडिकल स्टाफ से सलाह लेने के बाद उन्होंने एहतियात के तौर पर प्रतियोगिता से हटने का फैसला किया।


400 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स के बाद 19 वर्षीय तैराक ने एक बयान में कहा, “मुझे बहुत खेद है, लेकिन अपने चिकित्सकों और कोच की सलाह पर मैंने 2026 कैनेडियन ट्रायल्स में अपने बाकी इवेंट्स से हटने का मुश्किल फैसला किया है। कल सुबह से ही मेरी तबीयत खराब महसूस हो रही थी, और हालांकि मुझे उम्मीद थी कि मैं रेस जारी रख पाऊंगी, लेकिन यही सही फैसला है।”

GNSU Admission Open 2026


उन्होंने कहा, “मुझे बहुत निराशा है कि मैं इतनी शानदार भीड़ के सामने रेस जारी नहीं रख पाऊंगी, लेकिन अब मेरा ध्यान ठीक होने पर है ताकि मैं पैन पैसिफिक चैंपियनशिप में कनाडा का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हो सकूं।”


उल्लेखनीय है कि रविवार को मैकिन्टोश ने 200 मीटर बटरफ्लाई का वर्ल्ड रिकॉर्ड (2:01.65) तोड़ा, जो महिलाओं का सबसे पुराना लॉन्ग कोर्स वर्ल्ड रिकॉर्ड था। कनाडा इस पांच दिवसीय मीट के ज़रिए इरविन, कैलिफ़ोर्निया में 12-15 अगस्त को होने वाली पैन पैक्स चैंपियनशिप के लिए अपनी टीम चुनेगा।