Home राजनिति भाजपा का दावा- सपा सनातन की छवि खराब करने की राजनीति कर...

भाजपा का दावा- सपा सनातन की छवि खराब करने की राजनीति कर रही है

23
0
BJP claims SP is playing politics to tarnish the image of Sanatan

देवरिया: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े वित्तीय अनियमिताओं के आरोपों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता एस एन सिंह ने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी(सपा) सनातन को बदनाम करने की साजिश कर रही है।


श्री सिंह ने यहां बुधवार को यूनीवार्ता से कहा कि मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) अपना काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि मंदिर से संबंधित सभी संपत्तियां सुरक्षित हैं और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

GNSU Admission Open 2026


उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पहले भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे और बाबरी मस्जिद के पक्ष में खड़े हुए थे, आज वही लोग राम के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। यह स्पष्ट है कि राम विरोधी ताकतें एक बार फिर कुचक्र रच रही हैं मगर प्रदेश की जनता सब कुछ समझती है और ऐसे लोगों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी।
उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि सपा की राम मंदिर में आस्था नहीं है, बल्कि वह सनातन को बदनाम करने की साजिश कर रही है।