Home राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश में समय से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, शर्मा...

उत्तर प्रदेश में समय से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, शर्मा का बड़ा दावा

12
0
Assembly elections may be held ahead of schedule in Uttar Pradesh, Sharma makes a big claim

मऊ: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की संभावित तैयारियां तेज करने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव समय से पहले भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव अगले पांच से छह माह के भीतर होने की संभावना को देखते हुए कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुट जाएं। श्री शर्मा मंगलवार देर शाम मऊ जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री एवं घोसी के पूर्व विधायक विजय राजभर के स्वागत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लखनऊ के चक्कर लगाने या नेताओं के साथ फोटो खिंचवाने में समय व्यर्थ न करें, बल्कि पन्ना प्रमुख, बूथ प्रमुख तथा संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव समय से पहले होते हैं तो संगठन की मजबूत तैयारी ही सफलता का आधार बनेगी।

GNSU Admission Open 2026


मंत्री ने स्पष्ट किया कि विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित करने का अधिकार केवल निर्वाचन आयोग के पास है। उन्होंने कहा कि चुनाव कब होंगे, इसका अंतिम निर्णय आयोग करेगा, लेकिन संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए संगठन और कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी तैयारी में जुट जाना चाहिए।


कार्यक्रम में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री विजय राजभर का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।