छपरा: छपरा, 26 जून बिहार में सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की लू लगने से मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि स्थानीय गांव निवासी नन्हक नट की पत्नी गुली देवी(45) चंवर में खेत देखने गयी हुईं थीं,जहां तेज धूप के कारण वह लू लगने से खेत में ही गिर गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही मृतका के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







