पटना: पटना में अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर दी। घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र के खरजमा गांव की है। मृतक की पहचान बिंदेश्वर प्रसाद के पुत्र सतीश कुमार उर्फ फोदी (27) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में परिजनों का आरोप है कि गांव के ही लोगों ने उसकी हत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि सतीश कुमार खेती करता था। वह कल लगभग दस बजे खेत पर गया था। खेत पर जाने के कई घंटों बाद जब वह वापस घर नहीं लौटा तब परिजनों ने उसको कॉल किया, लेकिन मोबाइल बंद पाया गया। लगातार कॉल किया गया लेकिन मोबाइल बंद ही रहा।
अब परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका होने होने लगी। परिजन उसके बारे में उसके मित्र और जानने-पहचानने वालों से भी कॉल कर के पूछा, लेकिन सतीश के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।







