Home बिहार बिहार में हीट वेव का कहर, 22 जून तक अलर्ट

बिहार में हीट वेव का कहर, 22 जून तक अलर्ट

21
0
Daughter's wedding held at no cost; the foundation fulfilled its entire responsibility.

पटना: बिहार में लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 20 जून से 22 जून तक राज्य के कई जिलों में हीट वेव (लू) और वॉर्म नाइट (गर्म रात) की स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी और मध्य बिहार के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जिससे लोगों को दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी दिशा से आने वाली गर्म और शुष्क हवाओं के कारण दिन में तेज धूप और गर्मी का असर बना रहेगा। 20 जून को उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के कई जिलों में हीट वेव जैसी स्थिति रहने की आशंका जताई गई है। वहीं 21 जून को दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य जिलों में उष्ण लहर का प्रभाव जारी रह सकता है।

GNSU Admission Open 2026

हालांकि, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार के कुछ इलाकों में मौसम बदलने के संकेत भी मिले हैं। इन क्षेत्रों में गरज-चमक, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। 22 जून को सीमांचल क्षेत्र के अररिया और किशनगंज सहित कुछ जिलों में भारी बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार लू के कारण हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, अत्यधिक थकान और अन्य गर्मी जनित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और खुले में काम करने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेने की अपील की गई है।