Home राष्ट्रीय प्रोफेसर सचिन उपमन्यु को भारतीय वन्यजीव संस्थान की सोसायटी में मिली अहम...

प्रोफेसर सचिन उपमन्यु को भारतीय वन्यजीव संस्थान की सोसायटी में मिली अहम जिम्मेदारी

16
0
Professor Sachin Upmanyu has been given an important role in the Society of the Wildlife Institute of India.

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएचपी) के जीवन विज्ञान संकाय के पादप विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. सचिन उपमन्यु को भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई), देहरादून की सोसायटी का तीन वर्ष के लिए सदस्य नामित किया गया है। भारतीय वन्यजीव संस्थान की सोसायटी वन्यजीव अनुसंधान, जैव विविधता संरक्षण, क्षमता निर्माण और नीतिगत सहयोग से जुड़े देश के प्रमुख संस्थान की सर्वोच्च शासी निकाय है। इसमें नीति-निर्माता, सांसद, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, प्रख्यात वैज्ञानिक, शिक्षाविद और संरक्षण विशेषज्ञ शामिल होते हैं।


डॉ. उपमन्यु को अनुसंधान, उच्च शिक्षा, वैज्ञानिक नवाचार और सतत विकास के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ‘प्रख्यात शिक्षाविद एवं वैज्ञानिक’ श्रेणी में नामित किया गया है। माइकोलॉजी और पादप रोग विज्ञान, विशेषकर पौधों के रोग प्रबंधन के पर्यावरण अनुकूल उपायों पर उनके कार्य को सतत कृषि एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है।

GNSU Admission Open 2026


पादप विज्ञान विभागाध्यक्ष के रूप में डॉ. उपमन्यु ने अंतर्विषयक अनुसंधान को बढ़ावा देने, नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा भारतीय पारंपरिक ज्ञान प्रणाली को आधुनिक पादप विज्ञान अनुसंधान के साथ जोड़ने की दिशा में कार्य किया है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के अनुरूप विभिन्न पहलों का भी मार्गदर्शन किया है।