Home बिहार पति लौटा तो उड़ गए होश, पत्नी की हत्या से दहशत

पति लौटा तो उड़ गए होश, पत्नी की हत्या से दहशत

12
0
Tragic accident in Rohtas, couple and vehicle fall into pond

गयाजी: गया जिले के अलीपुर थाना क्षेत्र के निमसर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। महिला का शव घर के अंदर मिला, जबकि उसका पति झारखंड गया हुआ था। सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस इसे प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मानकर जांच में जुट गई है। एफएसएल और श्वान दस्ते की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। निमसर गांव निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी संगीता कुमारी (30) घर में अपने बच्चों के साथ रह रही थीं। परिजनों के अनुसार, प्रमोद कुमार अपने पुत्र से मिलने झारखंड गए हुए थे। बुधवार सुबह जब वह घर लौटे तो मुख्य दरवाजा खुला मिला।

घर के अंदर प्रवेश करते ही उन्होंने पत्नी संगीता को मृत अवस्था में पड़ा देखा। घटना देखकर परिवार में कोहराम मच गया और तत्काल इसकी सूचना अलीपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अलीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल और थानाध्यक्ष सत्यम भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई।

GNSU Admission Open 2026

साथ ही वैज्ञानिक तरीके से जांच के लिए एफएसएल टीम और श्वान दस्ते को भी बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। वहीं पुलिस हत्या के पीछे के कारणों और आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने पूछताछ के लिए कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जुटाए गए साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। घटना के बाद निमसर गांव में दहशत और शोक का माहौल है।