Home बिहार लालू का नीतीश पर बड़ा हमला, बोले- सब पागल हो गए हैं

लालू का नीतीश पर बड़ा हमला, बोले- सब पागल हो गए हैं

20
0
Lalu launches a scathing attack on Nitish, says—everyone has gone mad.

पटना: राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सुरक्षा व्यवस्था और राबड़ी आवास खाली कराने को लेकर चल रही सियासत के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सब कुछ नीतीश कुमार के इशारे पर हो रहा है। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान लालू यादव ने सुरक्षा और आवास से जुड़े मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिवार और पार्टी को राजनीतिक रूप से परेशान करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, उन्होंने विस्तार से कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन साफ तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लिया।

वहीं सुरक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमलोगों की सुरक्षा हटा दी गई है। सब पागल हो गए हैं। घृणा कर रहे हैं। हालांकि, इससे कोई फर्क पड़ता है। लालू ने कहा कि इस तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। वहीं उनकी बेटी मीसा भारती ने कहा कि आगामी एक पखवाड़े के अंदर हमलोग बंगला खाली कर दें। वहीं सुरक्षा कम करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे हमलोगों को कोई फर्क नही पड़ता है। जनता हमलोगों को सुरक्षा दे रही है। इसलिए सुरक्षा की कोई जरूरत नहीं है। इधर, विधान परिषद् में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी भी 10 सर्कुलर रोड वाला आवास खाली करने के लिए तैयार हो गई हैं। वह 39 हार्डिंग रोड में शिफ्ट होंगी लेकिन कुछ शर्तों पर।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखकर स्पष्ट कहा कि लालू प्रसाद के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बंगले में रैंप और लिफ्ट की व्यवस्था करवाएं। इसके बाद वह नए बंगले में शिफ्ट होंगी। दिल्ली से लौटने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पत्रकारों के सवाल पर तल्खी से जवाब देते हुए सम्राट सरकार को चुनौती दे दी थी। उन्होंने कहा था कि सम्राट चाहें तो अपनी फौज को बुलाकर आवास खाली करा लें। उन्होंने आगे कहा कि यदि सरकार में दम है, तो वह पुलिस फोर्स भेजकर हमसे बंगला खाली कराकर दिखाए। उनके इस बयान के दो घंटे के अंदर डीएसपी डॉ अन्नू,10 सर्कुलर रोड पहुंचीं और राबड़ी देवी से मिलकर उन्हें आवास बदलने की बात कही। इस गतिरोध पर बेहद कड़ा रुख अख्तियार करते हुए राबड़ी देवी ने सरकार को खुली चुनौती दे दी है।