Home बिहार 500 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा, फर्जीवाड़े पर सख्त नजर

500 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा, फर्जीवाड़े पर सख्त नजर

24
0
Constable recruitment exam at 500 centers; strict vigil against fraud.

पटना: मद्य निषेध विभाग में सिपाही भर्ती के लिए आज दूसरे और अंतिम चरण की परीक्षा है। पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, नालंदा, समस्तीपुर, पूर्णिया, भागलपुर, दरभंगा, मुंगेर, सारण, पूर्णिया समेत सभी जिलों में कुल पांच सौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। करीब साढ़े पांच लाख अभ्यर्थी आज परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली की दो तीन बजे से शाम के पांच बजे तक चलेगी। बिहार पुलिस की ओर से परीक्षा को कदामुक्त बनाने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

जिला प्रशासन के आदेश पर सभी परीक्षा केंद्रों के दो सौ मीटर के दायरे में किसी भी शख्स की एंट्री नहीं है। परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं। किसी भी छात्र को प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के अलावा कुछ और ले जाने की अनुमति नहीं है। बता दें कि 4,236 पदों के लिए मद्य निषेध, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही की परीक्षा 14 एवं 17 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियां में होगी। पुलिस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल आज भी विभिन्न रूटों पर परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रही है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि अभ्यर्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि उन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो।

GNSU Admission Open 2026

बक्सर से दोपहर 1:30 बजे दानापुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा।

बक्सर से शाम 6 बजे पटना के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

किऊल से दोपहर 12:30 बजे गया के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी, जो शेखपुरा और नवादा होकर जाएगी।

गया से शाम 5:30 बजे किऊल के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। यह ट्रेन नवादा और शेखपुरा के रास्ते संचालित होगी।

राजगीर से दोपहर 1 बजे बख्तियारपुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन संचालित होगी। यह ट्रेन नालंदा और बिहारशरीफ के रास्ते जाएगी।

बख्तियारपुर से शाम 3:30 बजे राजगीर के लिए एक और परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

राजगीर से शाम 6:15 बजे बख्तियारपुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा।

बेतिया से दोपहर 1 बजे हाजीपुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर होकर जाएगी।

बेतिया से शाम 6 बजे पाटलिपुत्र के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह भी मुजफ्फरपुर के रास्ते संचालित होगी।

दौरम मधेपुरा से दोपहर 1:30 बजे हाजीपुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

मधुबनी से शाम 6 बजे सोनपुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा।

मुजफ्फरपुर से दोपहर 1 बजे पाटलिपुत्र के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी।

मुजफ्फरपुर से शाम 6 बजे पाटलिपुत्र के लिए दूसरी परीक्षा स्पेशल ट्रेन संचालित होगी।

समस्तीपुर से दोपहर 1 बजे सीवान के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

समस्तीपुर से शाम 6 बजे हाजीपुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा।

पूर्णिया कोर्ट से शाम 6 बजे पाटलिपुत्र के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी।

सहरसा से दोपहर 2 बजे हाजीपुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

सुपौल से दोपहर 1 बजे देवघर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन संचालित होगी।

औरंगाबाद से दोपहर 2 बजे गया के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

औरंगाबाद से शाम 6:30 बजे गया के लिए दूसरी परीक्षा स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा।

हाजीपुर से शाम 6 बजे छपरा के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

सोनपुर से शाम 4 बजे मुजफ्फरपुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन संचालित होगी।

नवगछिया से शाम 4 बजे पाटलिपुत्र के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।