Home बिहार स्वर्ण व्यवसायी की दिनदहाड़े हत्या, व्यापारियों में आक्रोश

स्वर्ण व्यवसायी की दिनदहाड़े हत्या, व्यापारियों में आक्रोश

13
0
Gold trader murdered in broad daylight; outrage among traders.

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ होकर पहुंचे बाइक सवार अपराधियों ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जिले के सदर थाना क्षेत्र कच्ची पक्की ओपी क्षेत्र के सुस्ता माधोपुर चौक पर एक स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान माधोपुर निवासी 50 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई है। वहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके के व्यापारियों में और स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि दीपक कुमार सुस्ता माधोपुर चौक के समीप अपनी आभूषण की दुकान चलाते थे।

सोमवार की देर शाम घर लौट रहे थे, इसी दौरान में बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की बदमाशों द्वारा चलाई गईं। दो गोलियां दीपक कुमार के शरीर में जा लगी, जिससे वह लहुलूहान होकर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर चौक पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज हेतु निजी अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुन कर लोग आक्रोशित हो गए और हत्या को लेकर के ही पुलिस के खिलाफ में विरोध और प्रदर्शन तेज हो गया।स्वर्ण व्यवसायी की दिनदहाड़े हुई इस हत्या से स्थानीय स्वर्णकारों और दुकानदारों में गहरा रोष है।हत्या के बाद से व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त बेअसर साबित हो रही है, जिससे अपराधी लगातार उनके वर्ग को निशाना बना रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026

पूरे मामले में एसडीपीओ टाउन टू बिनीता सिन्हा ने बताया है कि देर शाम की एक व्यवसाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार अपराधियों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। फरार हुए अपराधी की पहचान के लिए सुस्ता माधोपुर चौक और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया मामला लूटपाट का विरोध करने या किसी पुरानी रंजिश का लग रहा है।पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है जल्द ही फरार चल रहा आरोपियों को पकड़ा जाएगा और हत्या के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।