Home बिहार फार्मर रजिस्ट्री में बक्सर का शानदार प्रदर्शन, पूरे बिहार में हासिल किया...

फार्मर रजिस्ट्री में बक्सर का शानदार प्रदर्शन, पूरे बिहार में हासिल किया तीसरा स्थान

232
0
फार्मर रजिस्ट्री में बक्सर का शानदार प्रदर्शन, पूरे बिहार में हासिल किया तीसरा स्थान

बिहार में किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सीधे तौर पर उपलब्ध कराने के लिए चल रही फार्मर आईडी (Farmer ID) पहल में बक्सर जिले ने शानदार प्रदर्शन किया है. जिले ने पूरे राज्य में तीसरा स्थान हासिल कर प्रशासनिक दक्षता और जमीनी स्तर पर मजबूत क्रियान्वयन का उदाहरण पेश किया है. यह उपलब्धि इस बात का संकेत है कि जिले में किसान संबंधित योजनाओं को गंभीरता और तेजी से लागू किया गया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर 30 अप्रैल 2026 को मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बक्सर के जिला पदाधिकारी साहिल को सम्मानित किया. उन्हें एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सराहा गया. यह सम्मान जिले के सामूहिक प्रयासों की पहचान है। जिला पदाधिकारी ने इस सफलता का श्रेय पूरी टीम को दिया है. उन्होंने बताया कि अपर समाहर्ता द्वारा नियमित मॉनिटरिंग और समय-समय पर समीक्षा की गई, जिससे कार्य में निरंतरता बनी रही. साथ ही, जिला कृषि पदाधिकारी और कृषि विभाग की सक्रिय भूमिका ने इस पहल को मजबूती दी. प्रखंड, अंचल और पंचायत स्तर पर कार्यरत कर्मियों के समन्वय और मेहनत से यह लक्ष्य हासिल किया जा सका। फार्मर रजिस्ट्री एक ऐसी डिजिटल व्यवस्था है, जिसमें किसानों की भूमि, फसल, पहचान और बैंक संबंधी जानकारी दर्ज की जाती है. इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ सही किसानों तक सीधे पहुंचाना और बिचौलियों की भूमिका को खत्म करना है. इससे सब्सिडी और आर्थिक सहायता सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर की जा रही है। बक्सर का यह मॉडल बताता है कि बेहतर योजना, सख्त निगरानी और टीमवर्क के जरिए प्रशासनिक कार्यों में बड़ा बदलाव संभव है. आने वाले समय में यह अन्य जिलों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकता है।

GNSU Admission Open 2026