Home बिहार सोन पुल पर भीषण जाम से हाहाकार, घंटों फंसे लोग — रॉन्ग...

सोन पुल पर भीषण जाम से हाहाकार, घंटों फंसे लोग — रॉन्ग साइड ने बढ़ाई परेशानी

35
0
Massive traffic jam on the Son Bridge causes chaos, with people stranded for hours – wrong-side traffic exacerbates the problem

मरम्मत कार्य और ट्रैफिक अव्यवस्था बनी बड़ी वजह, प्रशासनिक सख्ती की मांग तेज

रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन में सोन नदी पर बने पुलों पर इन दिनों भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है, जिससे आम लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पिछले कई दिनों से पुराने और नए दोनों पुलों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। हालत यह है कि लोग घंटों तक जाम में फंसे रहने को मजबूर हैं और तपती धूप में परेशानियों का सामना कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार, पुराने सोन पुल पर इन दिनों मरम्मत और सर्विस का काम चल रहा है, जिसके कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। लेकिन स्थिति तब और गंभीर हो जाती है, जब नए पुल पर लोग ट्रैफिक नियमों कीअनदेखी करते हुए रॉन्ग साइड से वाहन चलाने लगते हैं।सिर्फ दोपहिया वाहन ही नहीं, बल्कि भारी और बड़े वाहन भी नियमों को ताक पर रखकर गलत दिशा में चलते नजर आ रहे हैं। इस लापरवाही के कारण दोनों पुलों पर जाम की स्थिति और भयावह हो जाती है, जिससे यातायात पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम की यह समस्या अब रोजमर्रा की परेशानी बन चुकी है। कई बार एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती है।लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पुल पर ट्रैफिक व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाए और रॉन्ग साइड चलने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लोगों की चिंता और बढ़ गई है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में हालात और भी बदतर हो सकते हैं। फिलहाल जरूरत है कि प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी कदम उठाए, ताकि लोगों को इस भीषण जाम से राहत मिल सके।

GNSU Admission Open 2026