Home बिहार शिक्षक-अभिभावक-छात्र संगोष्ठी में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह

शिक्षक-अभिभावक-छात्र संगोष्ठी में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह

251
0
Felicitation ceremony of meritorious students in the teacher-parent-student seminar

सासाराम (रोहतास)। सासाराम स्थित चौखंडी पथ उच्च विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य उमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षक-अभिभावक-छात्र संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11 के छात्र-छात्राओं तथा एनसीसी कैडेट्स को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मेडल, सामान्य ज्ञान की किताबें, कॉपी-कलम, टी-शर्ट और प्रगति पत्र देकर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया गया। बता दें कि बिहार दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं—जैसे पेंटिंग और साइकिल रैली—में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साक्षी कुमारी, द्वितीय स्थान सागर कुमार तथा तृतीय स्थान कृष्ण कुमार एवं ममता कुमारी को प्राप्त हुआ। साइकिल रैली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बलवंत कुमार, द्वितीय स्थान प्रिंस कुमार तथा तृतीय स्थान अंकुर कुमार ने हाशिल किया। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी पदाधिकारी फर्स्ट ऑफिसर चंदन कुमार ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे और छात्र-छात्राओं व कैडेट्स को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

GNSU Admission Open 2026