Home बिहार नीतीश का संकेत या सियासी संदेश? सम्राट चौधरी पर बढ़ी चर्चा

नीतीश का संकेत या सियासी संदेश? सम्राट चौधरी पर बढ़ी चर्चा

60
0
Nitish's signal or political message? The debate on Samrat Chaudhary has intensified.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को जमुई में समृद्धि यात्रा के दौरान एक ऐसी बात कही जिससे यह सकेत मिले कि सम्राट चौधरी बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। उन्होंने सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखकर कहा कि ‘आगे इन्हें ही सब करना है।’नीतीश कुमार का यह वक्तव्य बिहार की सियासत में तेजी से फैल गया है। इसका मतलब यह लगाया जा रहा है कि अगले माह जब नीतीश कुमार राज्यसभा में चले जाएंगे तब बिहार के मुख्यमंत्री का पद सम्राट चौधरी को मिल सकता है। संभावना जताई जा रही है कि 14 अप्रैल के बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री को शपथ दिलाई जा सकती है।

बुधवार को नीतीश कुमार के बयान की चर्चा चल रही है, लेकिन इससे पहले मंगलवार को नीतीश कुमार के जनसंवाद कार्यक्रम में एंकर ने जो कहा था, उसकी चर्चा होने लगी थी। नीतीश कुमार मंगलवार को समृद्धि यात्रा के तहत भागलपुर जिले में पहुंचे थे। यहां जनसंवाद कार्यक्रम में एक ऐसी घटना हुई थी जिससे उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी असहज हो गए थे। हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तुरंत स्थिति को संभाल लिया था।

GNSU Admission Open 2026

एंकर ने भले ही सम्राट चौधरी को गलती से “मुख्यमंत्री” कह दिया, लेकिन बिहार के मौजूदा दौर में जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा में जाने वाले हैं और अगला सीएम कौन होगा, यह अभी तक साफ नहीं है, एंकर की यह गलती चर्चा का विषय बन गई है।नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव में सांसद चुन लिए गए हैं। वे अगले माह राज्यसभा संसद की शपथ लेंगे। इससे पहले वे बिहार के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देंगे। बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, यह अब तक साफ नहीं है। वैसे जिन नामों की चर्चा है, उनमें सम्राट चौधरी का भी नाम शामिल है।