Home अंतरराष्ट्रीय रिलायंस इंडस्ट्रीज़ 300 अरब डॉलर की तेल रिफाइनरी में साझेदार होगी-ट्रंप

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ 300 अरब डॉलर की तेल रिफाइनरी में साझेदार होगी-ट्रंप

53
0
Reliance Industries to be partner in $300 billion oil refinery: Trump

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है उनके देश में पचास साल बाद बनने वाली 300 अरब डॉलर की पहली तेल रिफाइनरी में भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज़ समूह साझेदार होगी। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पेज ट्रुथ सोशल पर यह जानकारी दी है।

उन्होंने कहा, कि इस ज़बरदस्त निवेश के लिए भारत में हमारे साझेदार और उनकी सबसे बड़ी निजी ऊर्जा कंपनी, रिलायंस को धन्यवाद। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, कि अमेरिका असली ऊर्जा प्रभुत्व की ओर लौट रहा है , आज मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि अमेरिका फर्स्ट रिफाइनिंग, ब्राउन्सविले, टेक्सास में 50 साल में पहली नई अमरीकी तेल रिफाइनरी खोल रही है। यह एक ऐतिहासिक 300 अरब डॉलर की डील है — अमरीकी इतिहास की सबसे बड़ी, अमेरिकी लोगों, ऊर्जा और दक्षिण टेक्सास के लोगों के लिए एक बड़ी जीत।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने आगे कहा कि यह हमारे अमेरिका फर्स्ट एजेंडा, परमिट को आसान बनाने और कर कम करने की वजह से है, जिसकी वजह से हमारे देश में अरबों डॉलर की डील वापस आ रही हैं।’ उन्होंने कहा कि ब्राउन्सविले पोर्ट पर एक नई रिफाइनरी, अमरीकी बाजार को बढ़ावा देगी, इसकी राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगी, अमेरिकन ऊर्जा उत्पादन को बढ़ाएगी और अरबों डॉलर की अर्थव्यवस्था पर असर डालेगी। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रस्तावित रिफाइनरी दुनिया की सबसे साफ-सुथरी होगी। हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अभी इस विषय पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

GNSU Admission Open 2026