Home बिहार पटना में महिला से हैवानियत की कोशिश: घर से कुछ दूर युवकों...

पटना में महिला से हैवानियत की कोशिश: घर से कुछ दूर युवकों ने रोका, मची सनसनी

63
0
Attempted brutality against a woman in Patna: Youths stopped a man some distance away from his home, causing a sensation

पटना : पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 34 वर्ष महादलित महिला के साथ गांव के ही दो युवकों ने हैवानियत करने की कोशिश की। इतना ही नहीं महिला ने इस घटना का विरोध किया तो दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत नौबतपुर थाने में दर्ज कराई है। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल पर एफएसएल टीम के माध्यम से जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार को महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। इसके बाद न्यायालय में महिला का धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया जाएगा। घटना की जानकारी देते हुए फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीपीओ-2) दीपक कुमार ने बताया कि नौबतपुर के एक गांव में 34 वर्षीया महिला के साथ 23 वर्षीय दो युवकों द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की देर रात महिला शौच के लिए अपने घर से कुछ दूरी पर गई थी।

GNSU Admission Open 2026

इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना के बाद पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत नौबतपुर थाने में दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने गांव में गश्ती बढ़ा दी है। एसडीपीओ दीपक कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।



GNSU Admission Open 2026