Muzaffarpur: Suspicious death of a young woman in Holi dispute, three arrested

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र के चंदूआ गांव में होली पर्व के दिन हुए आपसी विवाद में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान मनीषा कुमारी (21 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, विवाद की शुरुआत मिट्टी खेलने को लेकर होली के दिन दो पक्षों में हुई मारपीट से हुई थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद आरोपी युवती के घर घुसकर परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें मनीषा गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन शोक में डूब गए हैं और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। मृतका के परिजनों ने बताया कि पहले भी इस विवाद को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

इस पर नाराज आरोपी ने उनके साथ मारपीट की, जिसके कारण मनीषा गंभीर रूप से घायल हुई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसडीपीओ वेस्ट अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया कि युवती की संदिग्ध मौत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस FSL की मदद से घटनास्थल का सर्वे कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।