एंटरटेनमेंट डेस्क: ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1 हजार से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब फिल्म के चर्चे पाकिस्तान में भी जमकर हो रहे हैं। अब पाकिस्तान के ल्यारी इलाके के लोगों ने भी फिल्म के सफल होने पर अपनी इच्छाएं जाहिर की हैं। हाल ही में एक यूट्यूब चैनल ने ल्यारी का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वहां के लोग ‘धुरंधर 2’ की सफलता पर अपना रिएक्शन दिया है।
वीडियो में एक शख्स ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, ‘अगर फिल्म 1000 करोड़ कमा रही है, तो कम से कम 500 करोड़ तो ल्यारी वालों को दे दो। अगर आधी कमाई भी दे दें, तो यहां की सड़कें बन जाएंगी। बच्चे जब इन रास्तों पर चलते हैं, तो उनके पैरों में छाले पड़ जाते हैं।’ वहीं एक और शख्स ने कहा, ‘हम बहुत मांग कर रहे हैं, लेकिन ल्यारी के लोगों को कुछ भी नहीं मिल रहा है। दे दो भाईजान।’ जब यूट्यूबर ने एक और शख्स से पूछा कि ‘धुरंधर 2’ की कमाई में से ल्यारी के लोगों को कितना मिलना चाहिए, तो उसने जवाब दिया, ‘कम से कम करोड़ों तो मिलने चाहिए। 70%-80% मिलना चाहिए। कमाई कहां से आई है?
ल्यारी के नाम और यहां की हालत दिखाकर आई है, तो उन्हें इतना तो देना चाहिए।’ इस वीडियो पर भारतीय फैंस ने भी जमकर रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा, ‘आदित्य धर, ल्यारी में आपके नाम की एक सड़क होनी चाहिए।’ वहीं कुछ लोगों ने इसे गलत भी बताया। एक ने लिखा, ‘काफी शर्मनाक।’ जबकि एक और यूजर ने मजाक में कहा, ‘यह तो बहुत फनी है।’ बता दें कि ‘धुरंधर 2’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 778.77 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1151.22 करोड़ रुपये हो चुका है। मूवी में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन नजर आए हैं।







