Home बिहार नंदकिशोर यादव के समृद्ध राजनैतिक, प्रशासनिक अनुभव से नागालैंड के विकास को...

नंदकिशोर यादव के समृद्ध राजनैतिक, प्रशासनिक अनुभव से नागालैंड के विकास को नई गति मिलेगी : विजय कुमार सिन्हा

119
0
Nand Kishore Yadav's rich political and administrative experience will give new impetus to Nagaland's development: Vijay Kumar Sinha

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नंदकिशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किये जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि श्री यादव के समृद्ध राजनैतिक, प्रशासनिक अनुभव से नागालैंड के विकास को नई गति मिलेगी।

श्री सिन्हा ने कहा कि नंदकिशोर यादव ने अपने सार्वजनिक जीवन में पद और गरिमा को नई उंचाई प्रदान की है। एक कुशल राजनेता के रुप में श्री यादव के सांगठनिक कौशल और प्रशासनिक दक्षता का भरपूर लाभ बिहार को मिला है।

GNSU Admission Open 2026

उप मुख्यमंत्री श्री सिन्हा ने कहा कि नंदकिशोर यादव एक जनसेवक के रुप में सरकार, संगठन और पार्टी को एक कुशल माली की तरह सींचने का काम किया है। उन्होंने कहा कि नंदकिशोर यादव के लंबे अनुभव का लाभ नागालैंड के समावेशी विकास, संस्कृति और सभ्यता को समृद्धि प्रदान करेगा।

GNSU Admission Open 2026