Home बिहार भागलपुर। ऑटोरिक्शा और मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

भागलपुर। ऑटोरिक्शा और मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

63
0
Bhagalpur: A young man died and two were injured in a collision between an autorickshaw and a motorcycle.

भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र में ऑटोरिक्शा और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि गोराडीह – भागलपुर मार्ग पर रविवार की देर रात ऑटोरिक्शा और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।

मृत युवक की पहचान मो.मुमताज (18 वर्ष) के रुप में की गयी है और वह इस क्षेत्र के पिथना गांव का रहने वाला था। हादसे के समय मो. मुमताज अपने दो साथियों के साथ रविवार की देर रात को मोटरसाइकिल से गरोहतिया गांव की ओर जा रहा था, तभी सामने से तेज रफ्तार से आये एक ऑटोरिक्शा ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

GNSU Admission Open 2026

सूत्रों ने बताया कि घायल युवकों को ग्रामीणों के सहयोग से भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है । ग्रामीणों ने ऑटोरिक्शा के चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में पुलिस ने चालक के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कर ऑटोरिक्शा को अपने कब्जे में लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

GNSU Admission Open 2026